


Sex Life
4 May 2026 को अपडेट किया गया
गर्भधारण के बाद, एक महिला के मन में कई सारे सवाल उठते हैं जैसे ये खाना चाहिए या नही, प्रेगनेंसी में किस तरह बैठना चाहिए, कैसे सोना है इत्यादि. हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण उनके मन बहुत सी उथल-पुथल रहती है. इसके अलावा, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को प्रसव का डर भी सताता रहता है. ऐसे में पार्टनर के साथ प्यार के पल उन्हें भावनात्मक सहयोग देते हैं. एक प्रेगनेंसी के दौरान शारीरिक संबध बनाने चाहिए या नहीं ऐसे सवाल अगर अक्सर आपको परेशान करते हैं तो ये लेख ख़ास आपके लिए है -
क्या गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है (Is it safe to have sex during pregnancy in Hindi)
गर्भावस्था के दौरान, सेक्स करना बिल्कुल भी नुकसानदायक नही होता है और सामान्य गर्भावस्था से प्रसव होने तक आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स कर सकते हैं. इससे आपके गर्भ में पल रहे शिशु को कोई नुकसान नहीं होता है. बता दें, ज्यादातर गर्भपात इसलिए होते हैं क्योंकि भ्रूण सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पाता. परंतु, इस दौरान कुछ गर्भवती महिलाओं की स्थिति बेहद नाज़ुक होती है और इसी वजह से डॉक्टर उन्हें उस वक्त सेक्स ना करने की सलाह देते हैं. ऐसे में अगर आपका मिसकैरिज हो चुका हो या आपको मल्टिपल प्रेग्नेंसी हो, तो सेक्स के समय ब्लीडिंग होने की संभावना अधिक रहती है.इसलिए अगर आपकी प्रेगनेंसी में किसी भी तरह की कोई समस्या है तो आपको सेक्स करने से बचना चाहिए. वहीं अगर आपकी प्रेगनेंसी एक हेल्दी प्रेगनेंसी है तो आप अपनी सुविधा अनुसार सेक्स का आनन्द उठा सकती हैं.
गर्भावस्था के वक्त कुछ महिलाओं के लिए सेक्स का अनुभव पहले से बेहतर होता है और कुछ महिलाओं के लिए यह उतना बेहतर नहीं होता है. वैसे, कई बार गर्भावस्था के दौरान ओर्गाज़्म अधिक सुखदायक हो सकता है. बता दें, इस दौरान जननांगों में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे गर्भवती महिला के शरीर में कुछ अधिक हार्मोन का उत्पादन होता है. दरअसल, इस वक्त महिला के शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन ओर्गाज़्म को तीव्र बनाने में मदद करता है, जिससे महिला के शरीर में बढ़े हुए रक्त प्रवाह की वजह से श्रोणि क्षेत्र और जननांगों में उत्तेजना बढ़ जाती है और इसी वजह से सेक्स करने पर कुछ महिलाओं को बेचैनी महसूस होती है. इसलिए निर्भर करता है कि आपकी गर्भावस्था के दौरान आपका शरीर किस तरह की प्रतिक्रिया देता है. आप प्रेगनेंसी के दौरान अधिक आनंद भी ले सकती हैं और कई बार ये आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
उम्मीद है आपको अपने सवाल का जवाब मिल गया होगा, और आप अपनी प्रेगनेंसी को अब सुरक्षित तरीके से आगे ले जाने के लिए सेक्स करने या न करने का महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती हैं. ऐसी ही बेहतरीन जानकारी के लिए माइलो एप पर विजिट करते रहें.
Yes
No
Written by
Loveleen Gupta
A working mother with more than two decades of experience in writing for the publishing industry and digital space, Loveleen Gupta loves dabbling in creative writing also. A graduate from Miranda House, she uses her personal experiences to express herself.
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips


क्या प्रेग्नेंसी में ओरल सेक्स करना सुरक्षित होता है? | Is Oral Sex Safe During Pregnancy in Hindi

बेबी गर्ल के पहले जन्मदिन की 120+ शुभकामनाएँ हिंदी में (2026): हार्ट टचिंग शायरी, कैप्शन और भावुक मैसेज
100+ हिंदी पहेलियां उत्तर सहित (2026): दिमाग़ की कसरत करवा देंगी ये मज़ेदार Paheliyan

बच्चे को मीठी नींद सुलाने वाली 15+ प्यारी लोरियाँ (2026 हिंदी कलेक्शन)

Panchtantra की 15+ कालजयी कहानियाँ हिंदी में: ज्ञान और सीख का खज़ाना (2026)

Anterior Placenta Meaning in Hindi: एंटीरियर प्लेसेंटा क्या है? पूरी जानकारी (2026)

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |