hamburgerIcon

Orders

login

Profile

Profile
This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
  • Home arrow

  • Low Lying Placenta arrow

  • अपरा के नीचे स्थित होने का पता कैसे चलता है? arrow

In this Article

    Low Lying Placenta

    अपरा के नीचे स्थित होने का पता कैसे चलता है?

    4 May 2026 को अपडेट किया गया

    केवल अल्ट्रासाउंड स्कैन के माध्यम से ही एक डॉक्टर प्लेसेंटा की सही स्थिति का पता लगा सकता है. गर्भावस्था की शुरुआत में होने वाले अल्ट्रासाउंड स्कैन में अगर प्लेसेंटा सर्विक्स के पास दिखायी दे तो भी चिंता की बात नहीं है क्योंकि गर्भ के बढ़ने के साथ आपका बढ़ता गर्भाशय शायद उसे ऊपर की तरफ खींच लेगा और यह खुद ही सर्विक्स से दूर हो जाएगी. इसे अंग्रेजी में प्लेसेंटल माइग्रेशन कहा जाता है.

    • इसके बाद 18 से 20 सप्ताह में होने वाले एनॉमली स्कैन में भी यदि यह पता न चल पाये कि प्लेसेन्टा नीचे की ओर स्थित है या नहीं, तो इसकी सही स्थिति का पता करने के लिए स्कैन रिपीट किया जाता है.
    • प्लेसेंटा गर्भाशय की दीवाल से जुड़ी हुई होती है और इसलिए यह हिलती-डुलती नहीं है. मगर गर्भाशय का आकार बढ्ने के साथ साथ यह सर्विक्स से खुदबख़ुद थोड़ा दूर हट सकती है.
    • यह जाँचने के लिए पुनः एक स्कैन लगभग 28 सप्ताह के आसपास किया जाता है. हालांकि, कई बार डॉक्टर लगभग 24 सप्ताह की गर्भावस्था में भी फॉलो-अप स्कैन करवाने के लिए कहते हैं.
    • यदि फॉलो-अप स्कैन में भी प्लेसेंटा नीचे की तरफ दिखाई दे या फिर उसकी स्पष्ट इमेज न मिल पाये तो डॉक्टर टीवीएस (ट्रांसवेजाइनल स्कैन) करवाते हैं.
    • इससे डॉक्टर को प्लेसेन्टा की स्पष्ट जानकारी मिल जाती है जिसे वह पहले किये गए स्कैन के साथ क्रॉस वेरिफ़ाई भी करते हैं.
    • टीवीएस के लिए एक विशेष आकार के उपकरण को योनि से अंदर डाला जाता है ताकि गर्भाशय नजदीक से दिखाई दे सके. इसमें कोई असुविधा नहीं होती और यह एकदम सुरक्षित प्रक्रिया है.
    • अधिकांश मामलों में अंत में होने वाले स्कैन से यही पता चलता है कि प्लेसेन्टा ऊपर की ओर खिसक कर रास्ते से हट गई है. और अगर तब तक यह नहीं भी हुआ हो, तो भी ऐसा होने की संभावना रहती है.
    • लेकिन यदि प्लेसेन्टा गर्भाशय के पिछले हिस्से से अटैच हो या फिर माँ का पहले सिजेरियन ऑपरेशन हो चुका हो, तो प्लेसेंटा के खिसकने की उम्मीद कम ही होती है.

    क्या प्लेसेंटा प्रिविया का पता अन्य तरीकों से भी चलता है?

    • यदि शिशु ब्रीच अवस्था (सिर ऊपर और हिप्स नीचे की ओर होना) में है या ट्रांसवर्स स्थिति (शिशु का सिर माँ के शरीर के एक साइड में और नितंब दूसरी साइड में होना) में है या काफी ऊपर की तरफ है. ऐसा होना इस बात का संकेत हो सकता है कि वह सामान्य अवस्था (यानि कि सिर नीचे की तरफ होना) में नहीं आ पा रहा क्योंकि प्लेसेन्टा बीच में अवरोध उत्पन्न कर रही है.
    • यदि संभोग के बाद या फिर ऐसे ही दूसरे या तीसरे ट्राइमेस्टर में आपको बिना दर्द के योनि से रक्तस्त्राव हो तो भी यह प्लेसेंटा प्रिविया का संकेत हो सकता है और ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

    Is this helpful?

    thumbs_upYes

    thumb_downNo

    Written by

    Mittali Khurana

    Mittali is a content writer by profession. She is a dynamic writer with 04+ years of experience in content writing for E-commerce, Parenting App & Websites, SEO.

    Read More

    Get baby's diet chart, and growth tips

    Download Mylo today!
    Download Mylo App

    Related Questions

    • Mera placenta niche h ise upr krne ke liye kya krna hoga or meko pani bhi aa rha h plz help

      arrow
    • Hello mam mera 7 months start ho gya hai, mujhe kuj din se kbhi kbhi niche ki orr bhar khichav sa feel hota hai, Or report me baby breech position me tha, pls answer koi ghbrane ki baat toh nhi isme

      arrow
    • Muze 5th month suru hai. Mera cervix length 2.8 ho gaya hai. To kya ye apne aap normal ho jayega ya FIR stiches lagana jaruri hai. Mera First C section se 5 sal ka beta hai.

      arrow

    RECENTLY PUBLISHED ARTICLES

    our most recent articles

    foot top wavefoot down wave

    AWARDS AND RECOGNITION

    Awards

    Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

    Awards

    Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

    AS SEEN IN

    Mylo featured on Business World
    Mylo featured on CNBC
    Mylo featured on Financial express
    Mylo featured on The Economics Times
    Mylo featured on Business Today
    Mylo featured on Business World
    Mylo featured on CNBC
    Mylo featured on Financial express
    Mylo featured on The Economics Times
    Mylo featured on Business Today
    Mylo featured on TOI
    Mylo featured on inc42
    Mylo featured on Business Standard
    Mylo featured on YourStory
    Mylo featured on ANI
    Mylo Logo

    Start Exploring

    wavewave
    About Us
    Mylo_logo
    At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
    • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
    • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
    • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.